फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नर्सों के कथित अपमानजनक चित्रण पर विवाद गहरा गया है।
संवाददाता, नई दिल्ली। फिल्म भारत भाग्य विधाता में नर्सों के कथित अपमानजनक चित्रण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब केंद्र सरकार तक पहुंच गया है।
ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन (एआईजीएनएफ) की शिकायत को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मामले को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भेज दिया है। इससे साथ ही फिल्म की विषयवस्तु और उसके प्रमाणीकरण से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू होने के आसार बढ़ गए है।
एआईजीएनएफ ने चार जून को स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजे अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि फिल्म के कुछ दृश्य और संवाद नर्सिंग पेशे की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं तथा समाज में नर्सों के प्रति नकारात्मक धारणा बनाने का काम करते हैं।

Post a Comment